ब्राह्मण प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मैच तात्या टाइटंस ने एक रन से जीता,रिंकू सिंह रहे मुख्य अतिथि।

विलासपुर,ब्राह्मण प्रीमियर लीग का फाइनल में शनिवार 22 नवंबर को खेला गया। फाइनल मैच में पंडित अजीत पांडे के स्वामित्व की तात्या टाइटंस और पंडित अमित दुबे के नेतृत्व की वल्लभ वल्चर्स के बीच फायनल मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले में तात्या टाइटंस ने एक रन से जीत हासिल की और फाइनल का मैच अपने नाम कर लिया। बता दे कि सरकंडा के खेल परिसर में 11 नवंबर से ब्राह्मण प्रीमियर लीग का आगाज हुआ था। छत्तीसगढ़ भर से कुल 300 से अधिक खिलाड़ियों ने इस लीग में खेलने हेतु पंजीयन करवाया था। कुल 16 टीमें मैदान में उतरी थीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके नाम पर टीमें थीं। इसके अलावा हर दिन के सारे मैच किसी न किसी समाज को और उनकी विभूति को समर्पित किए जाते थे।

22 नवंबर को खेले गए फाइनल मैच को दानवीर पंडित देवकीनंदन दीक्षित को समर्पित किया गया। पंडित देवकीनंदन दीक्षित ने शहर के विकास के लिए अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी। उनका परिवार गोल बाजार में व्यवसाय करता था। उन्होंने अपनी सैकड़ो एकड़ जमीन बिलासपुर नगर निगम को विकास के लिए दे दी थी जिनकी कीमत वर्तमान में अरबों रुपए है। उन्होंने बालिका शिक्षा के लिए दो स्कूलों हेतु जमीन दान की। उनकी हिंदी हुई जमीन पर देवकीनंदन स्कूल बना हुआ है। सरकंडा स्थित पंडित देवकीनंदन मुक्ति धाम भी उनके ही द्वारा दी गई जमीन पर बनाया गया है। औषधालय से लेकर कई और प्रयोजनों के लिए उन्होंने जमीन दान कर अपना नाम बिलासपुर के विकास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उनके नाम से बीपीएल के फाइनल मैच को समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह उपस्थित हुए। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्थानीय विधायक होने के नाते उनका स्वागत किया। क्रिकेटर को देखने सुनने के लिए खेल परिसर स्थित ग्राउंड दशकों से खचाखच भर गया। बता दे बिलासपुर से रिंकू सिंह का आत्मीय लगाव है। ड्यूज बॉल की अंडर-19 खेल की शुरुआत रिंकू सिंह ने बिलासपुर के रघुराज सिंह स्टेडियम से वर्ष 2013 में की थी। इसके अलावा वह तीन चार बार और क्रिकेट के संबंध में बिलासपुर आ चुके हैं।

तात्या टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दस ओवरों में 6 विकेट खोकर 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वल्लभ वल्चर्स लक्ष्य के एकदम करीब पहुंच गई। पर मात्र एक रन से चूक गई और 82 रन ही बना पाई। वल्लभ वल्चर्स ने दस ओवरों में पांच विकेट खोकर 82 रन बनाए। इस तरह से फाइनल के कड़े मुकाबले में तात्या टाइटंस ने एक रन से जीत हासिल की। मेन ऑफ द मैच तात्या टाइटंस के खिलाड़ी सूरज को दिया गया। उन्होंने 22 बालों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 44 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*बांस गीत गाथा एवं सम्मान समारो* 7 दिसंबर 2025 दिन…
Cresta Posts Box by CP