
*बांस गीत गाथा एवं सम्मान समारो* 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार दोपहर 2:00 बजे से* पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागृह, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर बिलासपुर*
उक्त कार्यक्रम में बांस गीत के सभी कलाकार गायक एवं वादक तथा समस्त यादव समाज, यादव बंधु सादर आमंत्रित हैं।
बांस गीत गाथा अकादमी के संयोजक डॉ. सोमनाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं महासचिव सम्माननीय रामशरण यादव, पूर्व महापौर बिलासपुर तथा युवा नेता एवं समाजसेवी नीरज यादव बिलासपुर की उपस्थिति एवं सानिध्य में नवागढ़ राज जिला मुंगेली सहित बिलासपुर संभाग परिक्षेत्र से आए हुए विभिन्न बांस गीत कलाकारों के साथ बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में जानकारी प्रदान की गई की पहली बार राज्य एवं देश में एक विशिष्ट पहचान बनाने वाला भव्य कार्यक्रम का आयोजन 7 दिसंबर को बिलासपुर में किया जा रहा है। जिसमें 100 से अधिक कलाकार एक साथ बांस वादन एवं गायन का प्रस्तुति करेंगे, जो अपने आप में एक अद्भुत व सुखद संयोग का निर्माण करेगा। इस कार्यक्रम में कलाकार सफेद धोती, नीला कमीज, काला जैकेट और लाल पगड़ी धारण करेंगे। कार्यक्रम का कवरेज आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के द्वारा किया जाएगा। साथ ही मुख्य मीडिया द्वारा कवरेज प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के शीर्षस्थ मंत्रीगण अतिथि होंगे।
उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बांस गीत कलाकारों के लिए मुंगेली से निःशुल्क बस की सुविधा जाने एवं आने के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके लिए बांस गीत गाथा अकादमी के मुंगेली शाखा के प्रमुख (श्रीराम) सीरिया यादव बड़ा बाजार मुंगेली, हरि गुड्डू यादव रावण भाटा मुंगेली एवं संतोष कुमार यादव दाऊपारा मुंगेली, अशोक यादव मानपुर, तथा बैठक में उपस्थित अन्य साथी कलाकार से संपर्क कर या अपना नाम पता मोबाइल नंबर लिखवा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्राप्त करने के लिए पूर्व में नाम लिखवाने के साथ ही मुंगेली में निर्धारित स्थान पर सुबह 10:00 बजे पहुंचना होगा।
कार्यक्रम स्थल बिलासपुर में भोजन की व्यवस्था रहेगी। अतः समय पर बिलासपुर पहुंचने से कार्यक्रम से पूर्व कलाकार भोजन प्राप्त कर सकेंगे। तथा साथ ही मुंगेली से समिति के साथ बस में जाने वाले कलाकारों को मुंगेली समिति की ओर से बिलासपुर में लाल रंग की पगड़ी प्रदान किया जावेगा एवं बांस गीत गाथा अकादमी की ओर से बांस गीत कलाकारों को कार्यक्रम में उचित पारितोषिक भी प्रदान किया जावेगा।
अधिक जानकारी के लिए आप सभी मोबाइल नंबर 97528 71818, 8827203087, 09425225300 एवं 6261500050 पर संपर्क कर सकते हैं।
आइए हम सभी अधिक से अधिक संख्या में 7 दिसंबर 2025 को बांस गीत गाथा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचकर अपने समाज के विलुप्त हो रहे अद्भुत धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के सहभागी एवं साक्षी बने।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री हंसराम यादव देवान गुना, बड़कू यादव देवान पुलपारा, ओमप्रकाश यादव गौंटिया लोरमी, श्रीराम सीरिया यादव बड़ा बाजार मुंगेली, हरि गुड्डू यादव रावण भाटा मुंगेली, संतोष कुमार यादव दाऊपारा मुंगेली, अशोक यादव मानपुर, लाला यादव कारेसरा, माखन यादव झगरहठा, श्यामू यादव कंतेली, शिवराज यादव धरमपुरा, संतोष यादव माराडबरी, रज्जू यादव बांकी सोनपुरी, बिल्लू यादव उर्फ जलेश्वर यादव रावण भाटा मुंगेली, संतराम यादव निरजाम, यशपाल यादव सारंगपुर, विजय यादव गैलूगांव सहित अन्य कलाकार व यादव बंधु उपस्थित रहे।
