बड़ी खबर , भूपेश सरकार ने योजनाओं को दिया दम,चारागाह , गोठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर में शेड , देवगुड़ी निर्माण सहित हाट बाजार क्लीनिक के लिए वाहन की व्यवस्था डीएमएफ मद से होगी।

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में जिलों में की गई विभिन्न घोषणाओं पर अमल के लिए डीएमएफ की राशि का उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा चारागाह निर्माण, हाट-बाजार क्लीनिक के लिए वाहन, गोठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटरों के लिए शेड निर्माण, देवगुड़ी निर्माण के कार्य भी इसी मद से किए जा सकेंगे। श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित खनिज विभाग की बैठक के दौरान उपरोक्त घोषणाएं कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *