अटल के विज़न से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव।

*तखतपुर को मिली बड़ी सौगात : उप मुख्यमंत्री ने 116 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

*5.75 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की घोषणा*

बिलासपुर, 19 नवम्बर 2025/उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने आज तखतपुर में 116 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री ने तखतपुर के लिए 5.75 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की घोषणा भी की। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 2.50 करोड़ रूपए, विभिन्न विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ रूपए, और महामाया प्रवेश द्वार के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तखतपुर के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने 30 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। 

 उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज हमने अटल परिसर का लोकार्पण किया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। सभी 192 नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। गांव में विकास की क्रांति लाने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को रेखांकित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता है। आज यदि छत्तीसगढ़ विकास की ओर बढ़ रहा है तो अटल जी के कारण ही बढ़ रहा है। उन्होंने गांव गरीब और किसानों के तरक्की के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। अटल जी के कारण ही हमे एम्स, रेलवे, बिलासपुर में हाईकोर्ट जैसी सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। डबल इंजन की सरकार से सभी को फायदा हो रहा है। 3100 रूपए समर्थन मूल्य में धान की खरीदी, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिससे सभी वर्गाें का विकास हो रहा है। 

 तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह ने कहा कि  का यह दिन तखतपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आज जिन कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन किया गया उनमें सड़क निर्माण, पेयजल विस्तार, विद्युत सुधार जैसे कई कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सांय-सांय विकास हो रहा है। बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी वर्गाें की बेहतरी के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*पीडब्लूडी सचिव ने सड़क, सेतु और भवन निर्माण कार्यों की…
Cresta Posts Box by CP