
बिलासपुर,विधायक के साथ सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक एवं अन्य कांग्रेस नेता धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिये।
11 दिनों से जारी सहकारी कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मुल्य खरिदी आपरेटर महासंघ के हड़ताल को समर्थन देने बिलासपुर बृहस्पति बाजार स्थित बीआर यादव गार्डन धरना स्थल पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित पार्षद दिलीप पाटिल ने चार सूत्रीय मांगो के समर्थन में शामिल हुए।
कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने विधायक अटल श्रीवास्तव सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक का फूलमाला से स्वागत किया और समर्थन मिलने से उत्साहित होकर अपने मांगो के समर्थन में नारेबाजी की। धरना आंदोलन को विधायक अटल श्रीवास्तव प्रमोद नायाक एवं अभयनारायण राय ने संबोधित किया।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसान एवं सरकार के बीच धान की खरीदी के प्रमुख सूत्रधार सहकारी समितियो के प्रबंधक एवं कम्प्युटर आपरेटर है 15 नवम्बर से सरकार ने धान खरीदने की घोषणा की है आज दिनांक 13 नवम्बर तक 11 दिन से समिति के कर्मचारी एवं आपरेटर हड़ताल पर है। सरकार कर्मचारी साथियों से बात कर उनकी जायज मांगो को पूरा करने की बजाये बैकल्पिक व्यवस्था करने की धमकी दे रही है जो अनुचूचित है कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह से जायज है। 12 महिने काम की मांग सुखद का खर्च सरकार वहन करे कर्मचारियों को नियमित किया जाये या नियमित कर्मचारियों की सारी सुविधा प्रदान की जाये। विधायक ने कहा कि कांग्रेस आपके साथ है समय रहते सरकार आपकी मांगे नहीं मांगी तो आंदोलन में हम सब आपके साथ है। अटल श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार धान खरिदना ही नही चाहती इसलिए इस व्यवस्था को फेल करने में लगी हुई है।
पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कर्मचारियों एवं आपरेटरों की चार सूत्रीय मांग का समर्थन करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की तत्कालीन सरकार ने आपरेटरों को 9 महिने के जगह 12 महिने का वेतन देना शुरू कर दिया था जिसे वर्तमान कर्मचारी विरोधी सरकार ने 6 महिने कर दिया है जो कि निंदनीय है। सुखद को लेकर भी प्रमोद नायक ने कहा समितियों धान उठाव की जिम्मेदारी सरकार की है यदि सरकार समय सीमा के भीतर धान उठाने में असफल रहती है तो सुखद की जवाबदारी सरकार की है। भूपेश बघेल सरकार ने 240 करोड़ रूपये सुखद की राशि समितियों को प्रदान की थी। वर्तमान विष्णुदेव सरकार को तत्काल कर्मचारी हित में धान खरीदी सुचारू रूप से 15 नवम्बर से शुरू करने को लेकर मांगो को तत्काल पूरा करना चाहिए। उन्होंने हड़ताल पर उपस्थित कर्मचारियों को आश्वस्थ किया कि आपके मांगों के साथ हम सब खड़े है।
