
बिलासपुर,छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ ( हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ) चुनाव बिलासपुर में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल की विशेष समिति द्वारा उक्त चुनाव पर स्थगन करते हुए हाईकोर्ट , बिलासपुर के तीन सीनियर अधिवक्ताओं को प्रशासक नियुक्त कर मतदाता सूची में उचित सुधार कर शीघ्रातिशीघ्र चुनाव कराने का निर्देश जारी किया गया।
