बम ब्लास्ट में मृत लोगों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक ने दी श्रद्धांजलि।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा  शहीद विनोद चौबे प्रतिमा के पास दिल्ली बम ब्लास्ट में मृत लोगो को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई ।और घायल लोगो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया गया । 

बिलासपुर,शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने कहा कि देश की राजधानी में आतंकवादी बम ब्लास्ट कर रहे है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान यात्रा पर निकल गए ,यह देश का दुर्भाग्य है कि देश के अंदर आतंकी बम ब्लास्ट कर रहे है और ऐसी विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री को देश की सुरक्षा को लेकर आपात बैठक करने की जरूरत है जिससे जनता का आत्माविश्वास बना रहे ,

 विजय पांण्डेय ने कहा कि जब पहलगाव में आतंकियों ने 26 लोगो गोली से मार डाला तब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा को छोड़कर वापस आ गए थे ,किन्तु कश्मीर न जाकर बिहार चले गए ,आज बिहार में चुनाव सम्पन्न हो गया तो क्या प्रधानमंत्री जी का भूटान यात्रा न्याय संगत है? 

 पूर्व महापौर रामशरण यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह छोटी छोटी उपलब्धियों पर श्रेय लेते है ,किन्तु कोई भी बड़ी घटना होने पर चुप्पी साध लेते है ,पुलवामा में 40 लोग ,पहलगाव में 26 लोग और दिल्ली बम ब्लास्ट में 13 लोग अभी तक मारे जा चुके है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? 

 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह को अपनी असफलता को समझते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पदों में रहने का अधिकार नही है ,कांग्रेस पार्टी उनसे तत्काल इस्तीफा की मांग करती है ।

शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय,पूर्व महापौर

रामशरण यादव,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय , पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह , प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह ,नेताप्रतिपक्ष भरत कश्यप, पूर्व प्रदेश सचिव महेश दुबे,प्रवक्ता शहर ऋषि पांण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, पूर्व पार्षद स्वर्ण शुक्ला, रमजान ग़ौरी, शेख निज़ामुद्दीन दुलारे,अनिल गुलहरे, विनय वैध वकार खान ,वाशिम बक्श , रवि गेडाम,आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं…
Cresta Posts Box by CP