थाना कोटा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी विरुद्ध की गई कार्यवाह।

🔶थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

बिलासपुर, थाना कोटा प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोटा द्वारा तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को रवाना किया गया एवं मुखबिर के बताए मार्ग पर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान एक सफेद रंग का छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 5074 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से लगभग 1.5 क्विंटल पुराने स्टील बर्तन, कढ़ाई एवं अन्य कबाड़ सामग्री (कीमती लगभग ₹51,000) बरामद की गई। वाहन की अनुमानित कीमत ₹30,000 जुमला कीमती ₹81000 है। वाहन चालक भरत वैष्णव पिता नर्मदा वैष्णव उम्र 24 वर्ष, निवासी खुरदुर, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जब्त वाहन एवं कबाड़ को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, स.उ.नि. शिवकुमार साहू, प्र.आर. 607 हरप्रसाद डहरिया, आरक्षक 273 ओमकार नेताम एवं आरक्षक 1040 विनोद यादव की सक्रिय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना* बिलासपुर रायपुर…
Cresta Posts Box by CP