ब्रेकिंग,बिलासपुर,रेल दुर्घटना में घायल एक और यात्री की मौत।

बिलासपुर ,सुबह एक व्यक्ति पवन गड़ेवाल को उनके परिचितों द्वारा CIMS अस्पताल, बिलासपुर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया (brought dead)।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के साथियों द्वारा यह दावा किया गया है कि पवन गड़ेवाल भी दिनांक 04 नवम्बर 2025 को थाना तोरवा क्षेत्र में घटित रेल हादसे में घायल हुआ था।

स्पष्ट किया जाता है कि अब तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि मृतक वास्तव में उसी रेल दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में शामिल था या नहीं। पुलिस द्वारा संबंधित तथ्यों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने प्रेस वार्ता लेकर सरदार…
Cresta Posts Box by CP