
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रतनपुर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के पहले मां महामाया के दर्शन किए पूजा अर्चना की आरती की महामाया की आराधना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की इस मौके पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सीएम का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
हेलीपैड पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, संभागायुक्त सुनील जैन आदि ने गुलदस्ता भेंट अभिनंदन किया।
