मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की विश्वसनीयता की आधारशिला है : कौशिक

*बिल्ह,पथरिया और सरगांव मण्डल में आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा मण्डल के रेस्ट हॉउस, पथरिया मंडल के वार्ड क्रमांक 8, नगर पंचायत पथरिया एवं सरगांव मण्डल.के मंगल भवन में आयोजित बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में शामिल होकर संगठन के समर्पित साथियों के साथ सार्थक संवाद किया। इस मौके पर श्री कौशिक ने इस कार्यशाला में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न चरणों—जैसे मतदाता सूची का अद्यतन, सत्यापन, नए मतदाताओं का नाम जोड़ना तथा त्रुटियों का सुधार—पर विस्तार से चर्चा की। श्री कौशिक ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह और जिम्मेदारी के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान में भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। यह देखकर हृदय गर्व और संतोष से भर गया कि हमारे कार्यकर्ता न केवल संगठन के सशक्त स्तंभ हैं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को और मज़बूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि एस आई आर यह लोकतंत्र की असली ढाल है, जिसके माध्यम से घुसपैठियों और नकली मतदाताओं को बाहर कर सच्चे नागरिकों के मताधिकार को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का कार्य करता है और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की विश्वसनीयता की आधारशिला है| उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सजगता से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि हर पात्र मतदाता सूची में जुड़ा रहे और अपात्र नाम हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी भागीदारी जनता तक पहुंचेगी।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्त्ता शामिल हुए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर।1915में एक डॉक्टर को लगा समाज का स्वास्थ खराब इसके…
Cresta Posts Box by CP