वंदे मातरम् राश्ट्रीय गीत के 150वीं वर्ष का स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण द्वारा  वंदे मातरम् राश्ट्रीय गीत के 150वीं वर्ष का स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोज स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति आडिटोरियम बिलासपुर में मनाया गया।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने उपस्थिति आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश 700 साल तक पराधीनता का झंझावत झेला है। दुनिया में ऐसा कोई भी देश नहीं है जिसे इतने लंबे समय तक पराधीनता झेलना पड़ा हो। हम एक राश्ट्र की कल्पना तो करते है, लेकिन इसके लिए हमें राश्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिये। इसके लिए हमारी एकता, संगठन, समर्पित भावनाएं और कर्तव्यबोध का होना जरूरी है। इन विपरीत परिस्थितियों में ही बंकिमचंद चट्टोपाध्याय ने वंदेमातरम गीत की रचना की जिसे 1896 में कविवर रविन्द्रनाथ टैगोर ने गाया। इसका समर्थन के साथ विरोध भी हुआ और जो शक्तिशाली होता है उसका विरोध भी होता है। बाद में अंग्रेजों ने इस गीता पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध भी लगा दिया था। आजाद भारत में इस राश्ट्रगीत को प्रतिबंधित करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। इस गीत में मातृभूमि का गुणगान और प्रशंसा ही है। हर व्यक्ति अपनी मॉ की प्रशंसा अवश्य करना चाहेगा। यह राश्ट्रगीत देश की आजादी का मंत्र है आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 तक का लक्ष्य निर्धारित है जिसे हम अवश्य पूरा करेंगे।
इसके पूर्व प्रारंभ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा क्षेत्र के प्रिय विधायक धरमलाल कौशिक ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है जो आगामी दिनों में कई चरणों में संचालित होगा। सन् 1875 में जब बंकिमचंद्र जी चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम गीत की रचना की जो उस समय की परस्थितियों के अनुकूल देश की स्वाधीनता आंदोलन के लिये था। मातृभूमि की अराधना एवं साधना के संदर्भ में यह गीत गाया गया। उस समयानुकुल इस गीत की रचना की गई थी जो उस समय की विशम परिस्थितियों को देखते हुए उचित था। यह गीत हमारी आजादी का मूलमंत्र बना। अमर शहीदों ने भारत माता की जय एवं वंदेमातरम का उद्घोश करते रहे। विधानसभा एवं संसद सत्र में भी सर्वप्रथम वंदेमातरम गीत का गायन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश के 150 स्थानों में एक साथ वंदेमातरम गीत गायन का आयोजन किया गया है।
प्रारंभ में डॉ.ललित माखीजा एवं पुर्णेन्दु भट्ट ने इस आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं हेडगेवार  के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रारंभ में संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल एवं महामंत्री एस कुमार मनहर ने किया। तत्पश्चात पलक कश्यप के साथ सामूहिक रूप से वंदेमातरम गीत का गायन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह, जिलाधीश संजय अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सभापति विनोद सोनी, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, , संतोश कौशिक, , अवधेश अग्रवाल, , सोमेश तिवारी, , कृश्ण कुमार कौशिक, नैन सिंह परिहार, चंदू मिश्रा,  जुगल अग्रवाल उमेश गौरहा,  राजेश मिश्रा, राजेश सिंह, , शैलेन्द्र यादव, , मनीश अग्रवाल, , स्नेहलता शर्मा, , देवेश खत्री  सहित आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
14 नवंबर से 20 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान बिलासपुर…
Cresta Posts Box by CP