ज्यादा बिजली बिलआने के कारण नाराज ग्रामीण महिलाएं बिल लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट, कलेक्टर बोले सूर्य घर बिजली लगाए मिलेगी राहत।

बिलासपुर, ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत को लेकर मस्तूरी मल्हार की  ग्रामीण महिलाएं कलेक्टर से मिलने पहुंची महिलाओं ने बताया कि 13, 14हजार का बिल आ रहा है, हम लोग घर नहीं चला पा रहे गांवe हर घर में हजारों रूपये का बिल आ रहा है, एक गरीब विधवा ने कहा रोजी मजदूरी करते है घर , चलाए बच्चे पाले की बिजली बिल पटाए, सैकड़ों  की संख्या में ग्रामीण महिला बिजली बिल लेकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची थी, महिलाएं कह रही थी जानबूझकर जनता को परेशान करने के लिए बिजली बिल बढ़ाया गया है और परेशान किया जा रहा है, कलेक्टर संजय अग्रवाल से ग्रामीणों ने शिकायत कर राहत देने की मांग की , कलेक्टर ने कहा कि कुछ बिल पुराना है पटा नहीं है जिसके कारण इतना अधिक बिल आया , इसके अलावा कलेक्टर ने सूर्य घर बिजली योजना लगवाने की सलाह ग्रामीणों को दी इससे बिजली का खर्च नॉमिनल हो जाएगा, सस्ती बिजली मिलेगी और बची हुई बिजली बिजली विभाग ले भी लेगा।, इसके बाद भी ग्रामीणों ने बिजली बिल कम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *