बिलासपुर में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही अब आदिम जाति विकास विभाग का बाबू मनोज तोंडेकर 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए धरा गया।

बिलासपुर,* एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज  10.10.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को बिलासपुर शहर में आदिम जाति विकास विभाग के बाबू मनोज तोनडेकर को आदिम जाति विकास विभाग के कार्यालय बिलासपुर में 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 6.10.25, को ग्राम निपनिया निवासी अभिलाष बर्मन के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि वह अनुसूचित जाति का है तथा उसके द्वारा तेली समाज की लड़की से जुलाई 2024 में अंतर्जातीय विवाह किया गया था जिस पर अंतर्जातीय विवाह करने पर शासन की तरफ से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 2.5 लाख रुपए को दिलाने के एवज में आदिम जाति विकास विभाग बिलासपुर में पदस्थ बाबू मनोज तोनडेकर द्वारा 10000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है किंतु वह रिश्वत के रूप में उसे 10000 रुपए नहीं देना चाहता बल्कि बाबू मनोज को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन 

 कराने पर शिकायत सही पाई गई तथा ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 10.10.25 को प्रार्थी को रिश्वती रकम 10000 रुपए , आरोपी मनोज को देने हेतु भेजा गया जो आदिम जाति विकास विभाग के कार्यालय बिलासपुर में प्रार्थी से 10000 रुपए रिश्वत लिए जाने पर एसीबी की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ कर रिश्वत रकम को आरोपी से बरामद कर लिया गया।।अचानक हुई कार्यवाही से आसपास हड़कंप सा मच गया।पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में आज भी यह बड़ी कार्यवाही की गई ।। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।। एसीबी इकाई बिलासपुर की पिछले 1.5 साल में यह लगातार 34 वीं कार्यवाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मंत्रिपरिषद के निर्णय* बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…
Cresta Posts Box by CP