
बिलासपुर, केंद्र सरकार ने रामगढ़ की पहाड़ी के संरक्षण के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए है एक्स डिप्टी सीएम के पत्र के बाद और लोगों के आग्रह के बाद केंद्र ने रामगढ़ की पहाड़ी के संरक्षण के लिए जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिया, सिंहदेव उनकी और जनभावना को समझने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है साथ ही राज्य सरकार को पत्र लिख कर राज्य की ओर से कमेटी बना कर जांच करने की मांग की है, सिंहदेव ने केंद्र के निर्देश के बाद उम्मीद जताई है कि अब सीता राम की पुरातन समृद्धि बच पाएगी ,साथ ही राज्य सरकार को पत्र लिख कर विशेषज्ञों से इसकी जांच कराने की मांग की है ताकि पुरातन धरोहर को बचाया जा सके, सिंहदेव ने सरकार से जनभावना के अनुरूप न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है।
