कांग्रेस ने केंद्र सरकार और ईडी का पुतला जलाया l

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा  ईडी और केंद्र सरकार का नेहरू चौक में पुतला दहन किया ।

 दोपहर 12.00 बजे कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए ,और नारे के साथ नेहरू चौक गए । 

 नरेंद्र मोदी डरता है ईडी को आगे करता है,

 तानाशाह मोदी मुर्दाबाद–मुर्दाबाद,अडानी को छत्तीसगढ़ बेचना है–कांग्रेस को फंसाना है,

जल-जंगल-जमीन किसके नाम –अडानी के नाम ,अडानी के नाम जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेसी नेहरू चौक पहुंचे , 

 पुलिस अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में तैनात थी , कांग्रेसी को आते देख पुलिस हरकत में आई और कोशिश की पुतला को छीन लिया जाए पर असफ़लता ही हाथ लगी और कांग्रेस के युवा ब्रिगेड ने पुतला को आग के हवाले कर दिया, पुलिस बोतल में पानी भरकर दौड़ती रही ,तब तक पुतला को खाक ए सुपुर्द कर दिया गया ,पश्चात कांग्रेसजन ताली बजाते हुए नारे लगाते रहे ।

 इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार प्री प्लानिंग के तहत काम कर रही है ,जिस प्रदेश में अडानी और केंद्र सरकार का विरोध होता है वहां के विपक्षी नेताओ को ईडी,सीबीआई और आईटी ,ईओडब्लू के द्वारा जबरन फंसाया जा रहा है ,यह 2014 से लगातार चल रहा है ,ये आकंड़े ही ईडी की कार्यशैली को बयां कर रहे है ।

ईडी द्वारा 2014 से 2024 तक लगभग 7264 छापे मारे गए ,जिसमे से 5155 पर एफआईआर हुई,755 गिरफ्तारियां हुई और मात्र 63 लोगो को कोर्ट से सजा हुई ,इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि ईडी की कार्यवाही कोई पुख्ता सबूत के आधार पर नही होती, राजनीतिक दबाव में छापे मारे जा रहे है,और विपक्ष के नेता ,बड़े व्यपारियों को केंद्र सरकार के इशारे पर टारगेट किया जा रहा है,विजय पांडेय ने कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है और भाजपा नेता बदले की भावना से कार्यवाही कर रहे है ,यह प्रजातन्त्र के प्रतिकूल चरित्र है, प्रजातन्त्र में संवाद की गुंजाइश होनी चाहिए कटुता तक न पहुंचे ,क्योकि जवाबी कार्यवाही होगी तो प्रजातन्त्र खतरे में पड़ जायेगा,

विजय पांडेय ने कहा कि कल की घटना जसमे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपुत्र को ईडी ने गिरफ्तार किया ,तमनार जंगल कटाई से जुड़ा हुआ है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों के साथ तमनार गए तो सरकार ने रास्ते को ही रोक दी और कल ही तमनार को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगा था ,शायद केंद्र और राज्य सरकारों ने अडानी को बचाने के लिए यह खेल खेला है,ताकि अडानी एक्सपोज़ न हो ।

 विजय पांडेय ने कहा कि जल,जंगल और जमीन छत्तीसगढ़ के धरोहर है ,जिसके रक्षक आदिवासी समाज है ,जिसने जल,जंगल,जमीन को बचाने के लिए आज भी आधुनिकता से दूर है पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर आदिवासियों को उनके हक से वंचित कर रहे है, हँसदेव जंगल के बाद तमनार फिर अगला ——?

  पूर्व महापौर राम शरण यादव ने कहा कि आज हाथियों के झुंड शहर की ओर आ रहा है ,ग्रामीण लोग उनके क्रोध से जान-माल गंवा रहे है, यह संघर्ष आने वाले दिनों में और बढ़ेगा,

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री ने अडानी को लेकर विधानसभा में व्यक्तव्य दिए थे तब उनके घर ईडी का छापा पड़ा था,इससे स्पष्ट है कि पूरी दाल काली है , विपक्ष के जिन नेताओ को भाजपा ने भ्रष्ट कहा ,ईडी के छापे पड़े ,उन्हें दबाव पूर्वक भाजपा में शामिल किया गया आज उनके ऊपर ईडी बड़ा मेहरबान है ,कुछेक के केस ईडी ने वापस ले लिया ,

पूर्व ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भाजपा के इन 11 वर्षों में पूरे देश हाई टेक् कार्यालय है, 10 हजार करोड़ से अधिक भाजपा के कोष में जमा है, 250 करोड़ तो केवल बीफ कम्पनियों से चन्दा ली है ,क्या ये सभी ईडी के जांच के दायरे में नही आते ? 

प्रमोद नायक ने कहा कि कांग्रेस की उपज आज़ादी की लड़ाई से है न हम झुकेंगे, न डरेंगे हिम्मत से प्रतिरोध और प्रतिरोधक का दोनो का सामना करेंगे ।

पुतला दहन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड,पूर्व विधायक सियाराम , पूर्व महापौर रामशरण यादव,पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला,,प्रमोद नायक,नरेंद्र बोलर, शेख नजीरुद्दीन,भरत कश्यप, देवेंन्द्र सिंह ( बाटू ),आत्मजीत मक्कड़,शिवा मिश्रा,राकेश शर्मा,जितेंद पांडेय,ऋषि पांडेय,समीर अहमद, जगदीश कौशिक,विनोद साहू,,पिंकी बतरा,सीमा घृतेश,शिल्पी तिवारी,स्वर्णा शुक्ला,शेख असलम ,रमाशंकर बघेल,सीताराम जायसवाल,जुगल किशोर गोयल,दिलीप पाटिल,सुनील सोनकर,मोहन श्रीवास,, अब्दुल इब्राहिम, ओम कश्यप ,मनहरण कश्यप, परदेशी राज,विनय पांडेय,विकास सिंह, अनिल पांडेय,राजेश ताम्रकार,मनोज सिंह,करम गोरख,बिंदु जायसी,पुष्पा शर्मा,कौशिक धर,डिकेश डहरिया,गौरव एरी,मार्गेट बेंजामिन,बाबा खान,शारदा नगरकर,बालचन्द साहू,अंजू सोनी,उमेश कश्यप, अशोक सूर्यवँशी,हितेश देवांगन,शेर सिंह कश्यप,सुरेंद्र तिवारी,विमला पात्रे, लक्की यादव,अजय काले,वाहिद खान,नागेश ध्रुव,रामप्रसाद ध्रुव,,अन्नपूर्णा ध्रुव, कुंती उइके,राज कुमार कश्यप, शिशिर कश्यप ,, रजनी आगर, मोह शाहिद,प्रियंका यादव,आदेश पांडेय,वसीम खान,संतोष पिप्पलवा,शैलेश मिश्रा,सूर्यमणि तिवारी,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,बिजली दर में लगातार बढ़ोतरी एवं बिजली कटौती के विरोध…
Cresta Posts Box by CP