पीएम मोदी से संवाद ऐतिहासिक अवसर, जनता को समर्पित योजनाओं पर होगा मंथन: सांसद बृजमोहन अग्रवाल।

*पीएम मोदी से संवाद ऐतिहासिक अवसर, जनता को समर्पित योजनाओं पर होगा मंथन: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

बिलासपुर ,प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण संवाद को लेकर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि यह अवसर न केवल गौरवपूर्ण है बल्कि आगामी विकास की दिशा तय करने वाला भी है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री  मोदी  के 11 वर्षों के नेतृत्व में देश को सेवा, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन मिला है। इस संवाद में वे सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे जिन्होंने मोदी  के साथ संगठन और सरकार में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि और अमृत मिशन जैसे अनेक कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही यह भी विचार होगा कि इन योजनाओं से जनता को जो लाभ मिल रहा है, उसमें और क्या सुधार किए जा सकते हैं ताकि अंतिम व्यक्ति तक उसका प्रभावी लाभ पहुंच सके।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को और प्रभावी बनाने के लिए यह संवाद मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
साल 2022-23 से जून 2025 तक बेलतरा विस में कितने…
Cresta Posts Box by CP