महंगाई डायन खाया जात है,मेयर ,सभापति सहित पार्षदों ने तिफरा में किया चक्का जाम ,महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल।

बिलासपुर- महंगाई के खिलाफ लगातार कांग्रेस हल्ला बोल रही है।आम आदमी महंगाई से परेशान है ।पेट्रोल महंगा ,गैस महंगा,डीजल महंगा,खाने के तेल महंगा कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया है।रोज कांग्रेस महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महापौर रामशरण यादव सभापति शेख़ नजरुदीन ,सहित सभी पार्षद ने तिफरा में महंगाई के खिलाफ सांकेतिक चक्का जाम किया । मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।लोगो ने भी महंगाई के खिलाफ अपना समर्थन दिया।कांग्रेस वार्डो में महंगाई के खिलाफ पोंगा बजा रही है महंगाई डायन का गाना बजा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *