बिलासपुर- ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 27 मई को प्रथम प्रधानमंत्री ,भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई, उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा आज़ादी के बाद देश विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा था,जिस देश मे सुई तक नही बनती थी ,पर नेहरू की दूरदर्शिता ने भारत को एक मजबूत आधार दिया, विकास को शनै शनै गति दी गई, आज देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है वो नेहरू ,की देन है।
संयोजक ज़फ़र अली ,हरीश तिवारी ने उनके प्राम्भिक जीवन पर विचार रखे।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,प्रदेश सचिव स्वप्निल शुक्ला,संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तिवारी, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओत्तालवार,जितेंद्र पांडेय,शिवा मिश्रा,विनोद साहू,कालीचरण यादव,राजेश शर्मा,स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव,शारदा नगरकर,कुंती उइके,हेमन्त दिघरस्कर,सुभाष ठाकुर,राजीव साहू, गजानन्द साहू,वीरेंद्र सारथी,करम गोरख,
गौरव एरी आदि उपस्थित थे।