भाजपा का स्थापना दिवस पर आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में  जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम के साथ मनाये जाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई।

भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी का झंडा फहराना है और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में जारी करना है। 6 अथवा 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित होना है और पार्टी स्थापना दिवस मनाना है। इसी प्रकार 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर 3 वक्ताओं द्वारा विशय वस्तु प्रस्तुत किया जाना है। 7 से 12 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष के स्तर से उपर के सभी भाजपा पदाधिकारियों ब्लाक पंचायत सदस्यों और पार्शदों के स्तर पर से उपर के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को गांव-बस्ती चलों अभियान में भाग लेना है।

इसी प्रकार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने 13 अप्रैल को प्रतिमाओं की साफ सफाई कर परिसर को सजाना है और सायं दीपोत्सव आयोजित करना है। भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मिश्ठान वितरण किया जाना है। इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाना है। समाज के विभिन्न वर्गो के नेताओं के साथ कम से कम दो सत्रों की संगोश्ठी आयोजित करने के निर्देश किए गये है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार हम सभी लोगों को मिलजुल कर सभी कार्यक्रमों एवं आयोजनों को सफल बनाना है। अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी से निभांए और मंडल एवं बूथ स्तर तक सभी आयोजनों को सफल बनाए।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक एवं बैठक प्रभारी नवीन मारकण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और आयोजनों की विशिश्ट पहचान बनाने की अपील की। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजा पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी आयोजन की सफलता की जिम्मेदारी हमारी है इस हेतु हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्य करना है।

बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और बैठक का संचालन बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, , जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलशन ऋशि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, अवधेश अग्रवाल, , चंद्रप्रकाश सूर्य  एस श्रीनिवास राव, लक्ष्मीनाराय कश्यप, शैलेन्द्र यादव,  भारती माली, अम्बिका साहू शर्मा, , लखन पैकरा, राकेश तिवारी  सोमेश तिवारी  डॉ.माधवी, राजेन्द्र अग्रहरि, जनकराम देवांगन, दारा सिंह राजपूत, , तामेश्वर कौशिक, शंकरदयाल शुक्ला, , अरविंद बोलर, श्रीकांत सहारे, योगेश बोले, प्रदीप शुक्ला,  सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ निगम ने छेड़ा अभियान,एमआईसी में…
Cresta Posts Box by CP