नगर निगम चुनाव में अटल गुट पर कार्रवाई, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष को विजय पांडे ने पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित, पहले भी अटल गुट के लोगो को नहीं मिली टिकट, दोनो अध्यक्ष ने चलाया कूटनीतिक तीर।

शहर ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पांडेय को आज वार्ड 35 नागोराव शेष नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय का शिकायत पत्र प्राप्त हुआ ,

 पत्र में आदेश पांडेय ने वार्ड 35 नागोराव शेष नगर के कांग्रेसी पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ( शहर) श्रीमती सीमा पांडेय,आईटी सेल राहुल ठाकुर, आईटी सेल के लल्ला सोनी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार –प्रसार कर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया, जिससे चुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है ,अतः उचित कार्यवाही करें । 

 इस पत्र के आधार पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने श्रीमती सीमा पांडेय,राहुल ठाकुर एवं लल्ला सोनी के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए,तत्काल इन्हें 6 वर्षो के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्काषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,स्मृति त्रिलोक श्रीवास को जिला पंचायत में मिल रहा है…
Cresta Posts Box by CP