बिलासपुर आबकारी की बड़ी कार्रवाई एक हजार पेटी डेढ करोड़ से ज्यादा की देशी शराब जप्, यूपी की गाड़ी से पकड़ाई शराब।

*आबकारी विभाग बिलासपुर*

*सयुंक्त टीम राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर ,संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर एवं जिला बिलासपुर द्वारा 1000 पेटी विदेशी मदिरा टैंकर एवं क्रेटा कार से जब्त कर दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही*

*आबकारी आयुक्त सह सचिव श्रीमती आर संगीता मैडम एवं कलेक्टर  अवनीश शरण  के निर्देश के तारतम्य में एवं उपायुक्त  नोहर सिंह ठाकुर संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर तथा प्र. सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर  नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग बिलासपुर द्वारा  10/02/25 ग्राम छतौना थाना चकरभाटा में अवैध मदिरा परिवहन की सूचना पर कार्यवाही कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही की गई।   

*मारे गए छापो की संख्या-02*

*कायम प्रकरण – 02*

*जब्त मात्रा – 1000पेटी(48000 नग )टैंकर नंबर HR 68Q4175एवं क्रेटा कार नंबर UP37X4803*

*कीमत 16500000/*

*गिरफ्तार आरोपी – 2*

*अजमानतीय प्रकरण -02*

1.शिव कुमार सैनी ड्राइवर 2.रविशर्मा ग्रेटर नोएडा 

प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के प्रकरण दर्ज किये गये।

कार्यवाही मे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर ,संभागीय उड़नदस्ता रायपुर,संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर ,जिला बिलासपुर की टीम की विशेष भूमिका रही !जिला बिलासपुर की टीम द्वारा प्रकरण कायम किया गया |समस्त जिला बिलासपुर की टीम सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में यह शराब का टैंकर एवं क्रेटा कार में अवैध मदिरा 1000 पेटी पकड़कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किये !कार्यवाही मे बिलासपुर संभागीय उड़ानदस्ता से जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय व टीम, राज्य स्तरीय उड़ानदस्ता से सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह एवं टीम, संभागीय उड़ानदस्ता टीम रायपुर से जिला आबकारी अधिकारी ईश्वर साव और टीम, बिलासपुर आबकारी से सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, समीर मिश्रा, छबिलाल पटेल, आबकारी उप-निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज, भूपेंद्र जामड़े, नेतराम बंजारे ,रमेश दुबे एवं स्टाफ मुख्य आरक्षक अनिल पांडे,वीरभद्र जायसवाल,नवनीत पांडे प्रभुवन बघेल शामिल रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
  *मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों…
Cresta Posts Box by CP