केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ वी रामाराव हुए रैली में शामिल

बिलासपुर ,रतनपुर नगरी निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन होने की वजह से सभी प्रत्याशी अपना दम खम दिखाते हुए नजर आ रहे है सभी वार्ड से कार्यकर्ता रैली की शक्ल में निकलकर भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां से,भारतीय जनता पार्टी के इस भव्य रैली में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने पुराना बस स्टैंड भाजपा चुनाव कार्यालय से लेकर गांधीनगर वार्ड नंबर 2 तक पदयात्रा कर रैली निकाला इस रैली में भाजपा प्रत्याशी लव कुश कश्यप भाजपा चुनाव प्रभारी वी रामा राव, प्रभारी डॉक्टर खिलावन  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण व 15 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ रही

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी  के पक्ष में लोगों के हुजुम के साथ पैदल चलकर चुनाव रैली निकालकर गांधीनगर में आम सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने रतनपुर में भाजपा का माहौल होने की बात कही,वहीं उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष सहित 15 पार्षद को जीताने के लिए लोगों से अपील की उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,,,,रतनपुर में भाजपा का माहौल बन गया है और लोग भाजपा को वोट देने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं निश्चित रूप से रतनपुर में भाजपा का अध्यक्ष जीतकर नगर पालिका का अध्यक्ष बनेगा इसके लिए हमारे सभी कार्यकर्ता की जान से जुटे हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भूमकाल दिवस पर अमर शहीद…
Cresta Posts Box by CP