
बिलासपुर, कांग्रियों की राजनीति का कोई लाइन लेंथ नहीं है जिस नेता के पास पवार नहीं आया वो सक्रिय राजनीति में आ जाता है, बेचारे दुखी हों जाते है , कांग्रेस का जब ओबीसी सीएम था तो रोज धनिया पौधा लगाते थे गनिमत पेड़ धनिया का नहीं होता नहीं तो छद्म कांग्रेसी वो भीं बो देते , ओबीसी का सीएम था तो कांग्रेस के कई नेता जिनमें कुछ आसमान में रहते कुछ जमीनी के अंदर रहते है सब निपटाने में लग गए ,और निपटा के ही दम लिया ,और ये छद्म कांग्रेसी ओबीसी प्रेमी हो गए ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने से दुखी है रात भर सो नहीं पा रहे है, एसी गाड़ी से नहीं उतरने वाले ओबीसी के दुख में पैदल मार्च कर रहे है, राहुल गांधी जमीनी राजनीति जानते नहीं , हवाई जहाज के नेता को पहचानते है, राहुल गांधी के आसपास परिक्रमा वाले नेता विद्यमान है,जो बहुत जल्दी अपनी दिव्य दृष्टि से बता देते है कि फलाना नेता आपका धनिया बो रहा है , कांग्रेस की छवि खराब हो रही , खुद का जनाधार का पता नहीं लेकिन दूसरे का जनाधार जान जाते है, बे लाइन कांग्रेस को छद्म कांग्रेसी कभी लाइन में आने नहीं देंगे राहुल गांधी कभी ये बात समझ नहीं पाएंगे, राहुल गांधी के कांग्रेस एक कान से सुनती है , बोलती कुछ नहीं और करेगी तो आएं बांए।