
बिलासपुर, ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेसीयो ने हजारों की संख्य में गिरफ्तारी दी , कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी सिविल लाइन पहुंच गए , पुलीस ने पुलिस ग्राउंड को थाना बना कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। ओबीसी का आरक्षण हिसाब से पद नहीं मिलने पर कांग्रेस ने ये मुद्दा उठाया है , ओबीसी के बहाने कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है , चुनाव का समय होने के कारण कांग्रेसी भी उत्साहित है इसलिए भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंच गए , शहर अध्यक्ष विजय पांडे, दिलिप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेश पांडे,पूर्व मेयर रामशरण यादव , पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व सभा पति शेख नजरुद्दिन, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेनन,नरेंद्र बोलर।, राजेंद्र शुक्ला,पंकज सिंह, ऋषि पांडे दिलिप पाटिल,शिव बालक कौशिक, जितेंद्र पांडे, जयंत मनहर, तजम्मुल हक, तैयब हुसैन, समीर अहमद, अजय यादव,रंजीत सिंह अनिल पांडे, राजेश ताम्रकार, बबलू। मगर, मनोज सिंह,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, फोटो खिंचाने के लिए युवर कांग्रेस थोड़ा धक्कामुक्की बैरीकेट से करते रहे फिर सभी ने गिरफ्तारी दी ,सबीर नेताओं ने एक सुर में ओबीसी आरक्षण कम किए जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया , सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले को कोर्ट में चुनौती देंगे, पूर्व विधायक बैरीकेट के पास जमीन में बैठ कर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे, ए एस पी अनुज कुमार समेत सभी पुलिस कर्मी गिरफ्तारी के दौरान मौजूद थे।