बिलासपुर- किसी विधायक सांसद को जनता को बेचने का अधिकार नही है। जनता वोट देती तब सांसद विधायक बनते है जनता के विश्वास को को अपनी महत्वकांक्षा के लिए इनको बेचने का अधिकार नही है।लोकतंत्र के लिए ऐसे नेता खतरा है ये किसी दल के नही हो सकते।ये नेता भी नही हो सकते ये व्यपारी है ।इनकी सोच भी अच्छी नही हो सकती ।फिर दूसरे दल से नेता लाने का मतलब अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की उपेक्षा करना है उनको अयोग्य बताना है ।अगर आपकी पार्टी योग्य नही है तो कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दो कोई मां के पेट से सीख कर नही आता। हेल्दी लोकतंत्र में दलबदल को स्थानन्हि मिलना चाहिए।न ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को स्थान मिलना चाहिए। आजकल सभी नेता पहले बन जाते है ।कार्यकर्ता बनने का जमाना लद गया।

