अरपा परिक्षेत्र में में गोवर्धन पूजा महोत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विधायक सुशांत शुक्ला ने यादव समाज के नए भवन का लोकार्पण किया।

बिलासपुर।  यादव समाज सरकंडा अरपा परिक्षेत्र बिलासपुर के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, ने यादव समाज के समस्त लोगों को बधाई देते हुए खमतराई में यादव समाज के नए भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्व यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु यादवने गोवर्धन पूजा महोत्सव में समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है आज भगवान श्री कृष्ण के बाल सखा सुदामा ब्राम्हण समाज से थे । ठीक उसी प्रकार वर्तमान में विधायक जो मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हैं वे भी सुदामा के वर्ग से आते हैं परंतु वर्तमान में यादव समाजकी सिथति सुदामा जैसी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने कहां है कि जिस प्रकार से भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को एक उंगली में उठाकर भगवान देवराज इंद्र का साम्राज्य को चकनाचूर कर दिया था उनके घमंड को चूर चूर कर दिया था। आज यही स्थिति देश में है। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए देश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की प्रशंसाकी। आज खमतराराई में यादव समाज के गोवर्धन पूजा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला , पूर्व पार्षद,विष्णुयादव, सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उमेश गौरहा,रावत नाच महोत्सव समिति के संयोजक डॉक्टर कालीचरण यादव धनु यादव , पार्षद मनोरमा विजय यादव कमला पटेल, रेखा सूर्यवंशी, विजय यादव ,रामलाल यादव पुष्पा भगवती मनोज, सीता की उपस्थिति में विधायक सुशांत शुक्ला ने खमतराई वार्ड क्रमांक 58 रानी दुर्गावती वार्ड में यादव समाज के नए भवन का लोकार्पण किया।

उन्होंने यादव समाज को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूपसे आयोजन समिति के रामफल यादव तथा समाज के प्रमुख जनों ने अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कियागया।

समाज के उपाध्यक्ष विष्णु यादव ने समाज की एकु जुटता की सराहना की कहा भवन के लोकार्पण के बाद अब सामाजिक आयोजन होंगे उससे साजिक मेलजोल बढ़ेगा।

 गोवर्धन पूजा महोत्सव में आज काफी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जसवंत यादव,रामफल यादव संतोष रामचंद्र, दुर्गेश यदु, कन्हैया नत्थू दुर्गेश यादव, मनोज यादव, सीता ठाकुर, के अलावा काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। विधि विधान से यहां पूजार्चना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *