
*आबकारी विभाग बिलासपुर ने महिला स्व सहयता समूह ग्राम अमने के साथ मिलकर अवैध शराब विक्रय कर्ताओं पर कार्यवाही*
कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के निर्देश तथा प्र. सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर श्री नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 08/01/25 को ग्राम अमने थाना कोटा मे भारतमाता वाहिनी महिला स्वसहायता समूह द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा विक्रेताओ पर कार्यवाही की गई।
*दिनांक 08-01-25*
*मारे गए छापो की संख्या-03*
*कायम प्रकरण – 01*
*गिरफ्तार आरोपी – 01*
*जप्त मात्रा – 20 लीटर महुआ शराब एवं 60kg महुआ लहान*
*अजमानतीय प्रकरण-01*
रविदास बंजारे पिता पुराणिक बंजारे
साकिन अमने थाना कोटा बिलासपुर
प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज किये जाकर आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया |*महिला स्वसहायता समूह द्वारा चिन्हांकित अवैध शराब विक्रेताओं के घर की आबकारी स्टाफ द्वारा तलाशी कार्यवाही की गयी,
कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे मुख्य आरक्षक जनक राम जगत एवं आरक्षक गौरव स्वर्णकार साथ रहे।