सीएम विष्णु देव साय की संवेदनशीलता, महासमुंद में कार्यक्रम के पहले शहीद जवानों को मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

बिलासपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथि सहित सभी गणमान्य नागरिकों ने दुखद घटना पर 2 मिनिट का मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *