बिलासपुर, अवैध कब्जा करने वाले कहीं भी कब्जा करते इनकार दुस्साहस देखिए कि कलेक्टर ऑफिस के सामने सरकारी ही अवैध कब्जा कर होटल का व्यवसाय कर रहे है, सरकारी पैसे से बनी राहगीरों के आराम करने के लिए बनी जगह पर कब्जा कर होटल चला रहे है , कलेक्टर ऑफिस के सामने ये एक धब्बा है , अतिक्रमणकारी जिला प्रशांत को चिढ़ा रहे है , सरकारी जमीन पर दादागिरी के साथ कब्जा जमाकर लोगों को धमकाकर धंधा कर रहे है, इसके कारण यहीं ट्रैफिक जाम रहता है , सड़क पर पार्किंग रहती है, होटल की बड़ी सी भट्टी से लगातार प्रदूषित धुंए के रूप में कंपोजिट और कलेक्टर ऑफिस तक जाता है, सांसद निधि से इस गोल चक्कर वाले रिलेक्स रूम को बनाया गया था , लेकिन इस रिलेक्स रूम में दादागिरी से कब्जा कर होटल चल रहा है ,ये लोगों कई बार लोगों से मारपीट करते है , नशे के भी आदि है, कई कलेक्टर आए लेकिन जनहित के इस मामले पर किसी ने इस अतिक्रमण कारी होटल वाले को नहीं हटाया , कंपोजिट की समिति भी इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है ,जबकि कर्मचारी कई बार होटल की भट्टी से उठने वाले धुएं बीमार पड़ते है , परेशान रहते है कंपोजिट समिति के अध्यक्ष से कई बार शिकायत कर चुके ही फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है, अब लोग कलेक्टर की कार्यशली के कारण उम्मीद लगाए है कि उनकी सुनवाई होगी और राहत मिलेगी।