बिलासपुर, बलौदा बाजार की घटना में गिरफ्तार निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग को लेकर भीम आर्मी ने रैली निकाली आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर निकली रैली में जैतखंभ मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है , भीम आर्मी की युवा टीम ने बलौदा बाजार के निर्दोष गिरफ्तार लोगो की निःशर्त रिहाई की मांग की है , कलेक्ट्रेट के सामने पहुंची रैली में भीम आर्मी ने मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी की , हर हाल में सभी की निः शर्त रिहाई की मांग भीम आर्मी ने की है।भीम आर्मी के वीरेंद्र कुर्रे ने कहा कि समाज के निर्दोष लोगों की निः शर्त रिहाई सरकार करे उनके साथ न्याय करे।

