टोल प्लाजा में डबल से ज्यादा वसूली

बिलासपुर- रायपुर बिलासपुर फोर लेन में टोल प्लाजा में डबल से ज्यादा वसुली हो रही है पहले डबल 80 का 160 लेते थे अब 170 रुपये ले रहे है।जिन गाड़ियों में फास्टैग नही है उनसे ये वसूली हो रही है। टोल प्लाजा के कर्मचारी सुनने को तैयार नही है । एनएचएआई का कोई अधिकारी रहता नही है आम आदमी परेशान हो रहा है ।एनएचएआई के अधिकारियों की कार्यशैली के कारण आम आदमी परेशान और नाराज है। लेकिन मोटी तनख्वाह पाने वाले केंद्र सरकार के अधिकारियों बसे इस बात से कोई लेनदेना नही है कि उनकी कार्यशैली से सरकार की छवि खराब हो रही है ।ठेकेदार मनमानी में उतर आंये है लेकिन आम आदमी का कोई सुनने वाला नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *