बिलासपुर- मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर कांग्रेस कांग्रेस के पीसीसी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव समेत जिल्रे के नेताओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मोदी सरकार की असफलता गिनाई है ,पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस के बढ़े दाम और 15 लाख रुपये लोगों के खाते में डालने का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार से किसान और बेरोजगारी 22 सवाल दागे है। पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जब कोरोना पिक में था तो भाजपाई और आरएसएस के लोग घर मे घुसे थे बीजेपी के नेताओ को चाहिए कि वो स्वामी भक्ति छोड़कर की जनता के बारे में सोंचें। वेक्सीन को लेकर पीसीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने वेक्सीन पूरी मात्रा में उपलब्ध नही कराई ,,राज्य तो केवल व्यवस्था करती है। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरुण सिंह ,प्रवक्ता अभयनारायन, ऋषि पांडे सीमा पांडे उपस्थित थी।

