बिलासपुर- जस्टिस प्रशान्त मिश्रा ने बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्यन्यायधीश का पदभार संभाल लिया है।जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन के सेवानिवृत्त होने बाद जस्टिस प्रशान्त मिश्रा को ये जिम्मेदारी मिली है। जस्टिस प्रशान्त मिश्रा ने एक जून से कार्यवाहक मुख्यन्यायधीश की जिम्मेदारी ली है। जस्टिस प्रशान्त मिश्रा पहले भी कार्यवाहक मुख्यन्यायधीश की जिम्मेदारी संभाल चुके है। बिलासपुर हाईकोर्ट के सीनियर जज होने के कारण उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है

