
बिलासपुर- टीका को लेकर स्वदेशी जागरण मंच जागा है बड़ी कंपनियों के हाथों से दवा आंये टीका को मुक्त कराने की मांग स्वदेशी जागरण मंच ने की है स्वदेशी जागरण मंच के सुशील श्रीवास्तव, अरुणा दीक्षित, श्याम पटेलने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर डब्ल्यू एच ओ को पत्र लिख कोरोना का टीका और दवाओं को बड़ी कंपनियों के एकाधिकार से मुक्त कराने की मांग की है । स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि वो बाबा रामदेव के समर्थन में है । डब्ल्यू एच ओ के साथ वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे । एफडीआई को समर्थन देने के सवाल पर सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने अंर्तराष्ट्रीय दबाव में फैसला लिया है कई राजनीतिक मजबूरियों के चलते सरकार ने फैसला लिया है ,लेकिन हम बड़ी कंपनियों के एकाधिकार का विरोध करते है ।दावा और टिके के सामान्य उपलब्धता के साथ उनकी कीमत पर नियंत्रण की मांग करते है।
