
बिलासपुर शहर में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के पर *प्रांताध्यक्ष – सुभाष सिंह परतें * के मार्गदर्शन निर्देशानुसार जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया जायेगा जिसमे *मुख्य अतिथि – उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की *अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप * करेंगे सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छ ग प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज ने कार्यक्रम के संदर्भ में कहा की9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस 2024* का यह कार्यक्रम इस बार बिलासपुर में ऐतिहासिक होगा जिसमे मुख्य उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सहित जिले के तमाम विधायकगण बतौर अतिथि सहित जिले के समस्त आदिवासी जन प्रतिनिधि समाजिक प्रमुखगण बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे यह कार्यक्रम जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर के समस्त जिला, ब्लॉक एवं प्रदेश पदाधिकारीयों सामाजिक वर्गो के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की जायेगी जिसमे जिला , संभाग एवं प्रदेश भर से दस हजार से ज्यादा की संख्या में आदिवासी सामाजिक जनों का भव्यमय समागम जुड़ाव होगा *यह आयोजित कार्यक्रम जरहाभाठा आदिवासी छात्रावास* में प्रातः 9 बजे पूजा अर्चना कर *सुबह 11 बजे* पदयात्रा प्रारम्भ महारैली रूप में मंदिर चौक, मगर पारा, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, अम्बेडकर चौक, राजेंद्र नगर चौक, नेहरू चौक होते हुये देवकीनंदन चौक से *आयोजित कार्यक्रम स्व. लखीराम सभागृह* में दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी जहां समस्त अतिथिगणो के अतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम संपन्न होंगी