बिलासपुर,मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति को बधाई दी।
राज्यपाल ने राष्ट्रपति को मणिपुर में आई बाढ़ तथा एजन्सियों द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी साथ ही राज्य के राहत शिविरों में विस्थापित व्यक्तियों की कठिनाइयों के बारे में बताया। राज्यपाल की बात को सुनते हुए राष्ट्रपति ने राज्य को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को मणिपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।