बिलासपुर, कांग्रेसी वरिष्ट नेता ,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत विलासपुर पहुंचे अरपां प्राधिकरण के पूर्व सदस्य महेश दुबे की माता का निधन हो गया है , इसी तरह पार्षद भास्कर यादव की भाभी का निधन हो गया है, दुख की घड़ी में परिवार के साथ चरणदास महंत के पहुंचने की पुरानी आदत है , राजनिति के कई बसंत को देख चुके सुलझे हुए चरणदास महंत की राजनिति करने का अलग अंदाज है , खुद पूर्व सीएम भुपेश बघेल ने बिलासपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था की महंत की राजनिति को समझना मुस्किल है उनका किसी के घर चाय पर जाना , ओर नही जाना ,किसी की तरफ देखना और नही देखना सब राजनिति का हिस्सा है। और ये सच भी लो लो प्रोफाइल की हाई राजनीति करने वाले चरणदास महंत बेहद सुलझे हुए नेता है , महेश दुबे और पार्षद भास्कर यादव के निवास पर पहुंचे और महेश दुबे की माता को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया, भास्कर यादव के परिवार में पहुंच कर अपनी श्रद्धांजली दी , सीडी महन्त ऐसे समय में अपने समर्थकों के बीज जाना नही भूलते। इस दौरान महेश दुबे रश्मि सिंह, प्रमोद नायक, अशीष सिंह, राजेन्द्र शुक्ला ,अभय नारायन, अमीत दुबे सहित परिवार के लोग मौजुद थे।

