ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने मनाया महिला दिवस, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर।


बिलासपुर, मार्च 2026/ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने एकत्र होकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और आपसी संवाद को बढ़ावा देने पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्रीमती ऊषा जैन, श्रीमती निक्की अग्रवाल, श्रीमती रजनेश सिंह रजनी खांडेकर, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती हरजीत राजपाल, श्रीमती भारती दीक्षित, श्रीमती ऊषा भांगे सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रंगो और उमंग से भरे इस आयोजन में सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,महामाया विहार में हेमंत मधुकर के पुत्र सुजल (कान्हा ) …
Cresta Posts Box by CP