झीरम के शहीद परिवार को आज भी न्याय का इंतजार, जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि।


बिलासपुर,ज़िला कांग्रेस कमेटी( शहर/ग्रामीण ) द्वारा कांग्रेस भवन में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीदों को एवं पूर्व सांसद ,
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,विवेक बाजपेयी ने कहा झीरम घाटी नक्सली हमला बर्बरता और साजिश का मिलाजुला परिणाम था ,जिसमे कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता शहीद हो गए , स्व विद्याचरण शुक्ल, स्व महेंद्र कर्मा ,स्व नंद कुमार पटेल ,सहित 32 लोग शहीद हुए ,इस जघन्य हत्याकांड की जांच को प्रभावित करने का प्रयास करना ही साजिश की ओर इशारा करता है,कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकाल रही थी ,तत्कालीन सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नही कराई जबकि झीरम घाटी दरभा एक नक्सली क्षेत्र माना जाता है ,लगभग 250 की संख्या में नक्सलियों का इकट्ठा होना सरकार को पता न चलना भी प्रशासनिक कसावट में कमी को दर्शाता है, इन शहीदों के परिजन आज भी न्याय के इंताजर में है कि न्याय मिलेगा ।


कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह,विवेक बाजपेयी, अभय नारायण राय,संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,त्रिभुवन कश्यप, विनोद शर्मा,राजेश शुक्ला,विश्वम्भर गुलहरे,राजेश शर्मा,राजेश ताम्रकार,स्वर्णा शुक्ला,सीमा घृटेश,जिग्नेश जैन,अजय यादव,सीताराम जायसवाल, अंजलि यादव,अफ़रोज़ बेगम,दीपक रायचेवार,चंद्रहास केशरवाणी,गौरव एरी,जगदीश कौशिक,करम गोरख,मनोज सिंह,मनोज शर्मा,दिनेश सीरिया,अखिलेश बाजपेयी, रेखेन्द्र तिवारी,सुभाष ठाकुर,हेमन्त दृघस्कर,ध्रुव यादव,अशोक चौधरी,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
स्वालंबन, सुरक्षा और सम्मान से हुआ महिलाओं का सशक्तिकरण -…
Cresta Posts Box by CP