सड़क दुघर्टना में बीस लोगो की मौत पर समाज के अध्यक्ष सुभाष परते ने जताया दुख, अंतिम संस्कार में पहुंचे, गृह मंत्री विजय शर्मा से 25 लाख के मुवायजे और नौकरी की मांग।

बिलासपुर बहुत ही हृदय विदारक घटना कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक कुकदुर के ग्राम सेमरिया में हुए सड़क हादसे में मृत 20 लोगों को सामूहिक रूप से ग्राम में बहुत ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया ।प्रदेश के आह्वान पर आज इस दुःखद समय मे हमे पीड़ित परिवार से मिलने व अंतिम क्रिया में सम्मलित होने साथ ही घटना के विषय मे जानकारी जुटाकर सहयोग करने कहा गया

आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा की शासन मृतक परिवार को पांच दिया है लेकिन ये राशि पर्याप्त नहीं है पीढ़ित परिवार नौकरी और 25लाख रूपये मिलना चाहिए क्योंकि कमाने वाला परिवार का मुखिया चले गया, गृह मंत्री विजय शर्मा से चर्चा हुई उन्होंने सभी पीढ़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही है,

इस घटना पर पूरे समय प्रदेश के गृहमंत्री, जिले के कलेक्टर, एसपी वन विभाग के अधिकारी गण पूरे समय मदद में खड़े रहे संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवारों को त्वरित अंतरिम राहत दिलाया गए एवं जो चार पांच लोग बुरी तरह घायल उनके समुचित इलाज व आर्थिक सहयोग करने एवं परिवार के सभी कामों में भी सहयोग करने के लिए समाज द्वारा कहा गया है। इस घटना से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल बना हुआ है। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के समाज प्रमुख गण, गणमान्य नागरिक एव प्रशासनिक अधिकारी, नेतागण बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
♦️ 10 साल तक सजा वाले धाराओ 420,467 भा द…
Cresta Posts Box by CP