बिलासपुर, बस स्टैंड के दुकानों पर नगर निगम ने बुल्डोजर चला दिया अब यहां कैंपलेक्स बना कर स्मार्ट सीटी बेचेगा , दुकानदारों पर हुई कार्यवाई को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पाण्डे ने कलेक्टर से मुलाकात कर व्यापारियों के पक्ष में बात रखी और कार्यवाई को अमानवीय बताया, कहा की हाईकोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया गया, दुकानदारों को समय नही दिया गया,उनके वायवस्थापन की व्यावस्था नही की गई, बीजेपी ने लोक सभा में बुल्डोजर दिखाया था वो छोटे व्यापारियों पर चला दिया भारतीय जनता पार्टी ने रोज़गार नही दिया उल्टे छीन लिया , व्यापारियों को मुआवजा मिलना चाहीए, जो जमीन व्यापारियों को दी गई है वो कांग्रेस भवन केलिए है पहले ही विवाद है , कलेक्टर ने मामले का निराकरण का भरोसा दिलाया है , अगर बात नही बनी तो कांग्रेस पार्टी के साथ आन्दोलन किया जाएगा।
