छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में गूंजेगा मोदी की गारंटी : कौशिक

छठवे चरण के लोकसभा चुनाव के प्रचार हेतु झारखण्ड रवाना हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

लोकसभा जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में करेंगे प्रचार।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने चौथे चरण के चुनाव सम्पन्न होते ही छठवे चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार- प्रसार हेतु जमशेदपुर लोकसभा के लिए सोमवार की सुबह रवाना हुए। श्री कौशिक जमेशदपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तो भाजपा का कमल खिलने वाला है इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी मोदी की गारंटी की गूंज गुजेंगी और देश मे प्रचंड बहुमतों से भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी 365 दिन 24 घंटे काम करती है। जो जिम्मेदारी दी जाती है हम सभी उसे पूरा करते हैं। पहले छत्तीसगढ़ में प्रचार के लिए परिश्रम किया और अब हम झारखण्ड में प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
जिला - बिलासपुर (छ.ग.) धारा-186,353 भादवि आदतन बदमाश को तारबाहर…
Cresta Posts Box by CP