पहली किस्त 1 हजार पाकर महिलाओं के चेहरे खिले

कोटा की 52 हजार से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित
बिलासपुर,कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी एवं भारत माता के तैल चित्रों मे माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात एसडीएम कोटा उर्वशा एवं युवराज सिन्हा सीईओ कोटा द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे बताया गया। दोपहर 2 बजे से प्रधानमंत्री का लाइव उदबोधन कार्यक्रम प्रारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा महतारी वंदन कार्यक्रम के तहत प्रथम किश्त कि राशि 1000 रूपए हितग्राहियो के खाते मे DBT के माध्यम से हस्ताँतरित किया गया कोटा जनपद क्षेत्र अंतर्गत 52351 महिलाओ के खाते में डीबीटी से राशि हस्तांतरित हुई। कार्यक्रम मे आये महिलाओ मे भारी उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की सुंदरता के बारे मे प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र एवं सामग्री हितग्राहियो को अपने हाथों से वितरित किया गया जिससे हितग्राही बहुत खुश नजर आये। कार्यक्रम स्थल पर विकासखंड कोटा के समस्त विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार हेतु स्टाल लगाए गए थे जहा हितग्राहियों ने योजनाओ से लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि सवन्नी एवं जुदेव ने महतारी वंदन सम्मेलन को सम्बोधित किया एवं कार्यक्रम मे पधारे लगभग 5700 लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।अंत मे युवराज सिन्हा सीईओ कोटा द्वारा कार्यक्रम मे पधारे समस्त जन प्रतिनिधि एवं नागरिकों और महिलों का आभार व्यक्त किया गया।
