ब्रेकिंग,ठेकेदार से मिलकर घटिया काम , पी डब्लू डी मंत्री अरुण साव की कड़ी कार्यवाई,दो ईई को नोटिस ,दो सस्पेंड।

बिलासपुर,गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त

लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस

चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने की कड़ी कार्रवाई

मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता का निलंबन आदेश जारी

कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी की गई।

केटघोरा संभाग के एसडीओ एसपी साहु और सब इंजीनियर राकेश वर्मा पर मंत्री अरुण साव के निर्देश पर सस्पेंस किया गया है, इसके साथ ही कोरबा ईई आर एन दुबे और ए के वर्मा को ठेकेदार के साथ मिलकर सड़क का घटिया काम करने के कारण नोटिस जारी किया गया है, चारो अधिकारी ने घटिया सड़क बनाई और ठेकेदार के साथ मिलकर सरकारी पैसा जेब में डाल लिया मामले की जानकारी होने के बाद पी डब्लू डी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर बड़ी कार्यवाई की गई है ,जबकि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू कुछ कार्यवाई नही कर सके निष्क्रिय मंत्री के रूप में अपनी पहचान बना गए जबकि मंत्री अरुण साव ने जनता की सुविधा के लिए दिए गए अधिकारियो द्वारा डकारने को गंभीरता से लिया और निलंबन की कार्यवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, सरकारी काम काज में लापरवाही के चलते कलेक्टर ने…
Cresta Posts Box by CP