बिलासपुर,रायपुर 8 फरवरी/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जे पी नड्डा उपस्थित थे।, सत्र के बीच मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रिय गृह मंत्री अमीत शाह से बेहद अहम है,इसके पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पदभार ग्रहण के बाद मिल चुके है साय सरकार ने आज ही मोदी की गारंटी को और पुरा किया है पीएससी के आरोपी के खिलाफ़ ई ओ डब्लू को एफ आई आर के निर्देश दिए है और मामला भी दर्ज हुआ है , साय सरकार हर हर स्तर पर मोदी की गारंटी को पुरा कर रही है पहले आवास,फिर महतारी योजना और अब पी एस सी के दोषियों पर कार्रवाई करके मोदी की गारंटी पूरी की है इसकी लोगो में अच्छी प्रतिक्रिया है।

