बिलासपुर,– कांग्रेस ने स्थापना की 139 वी दिवस आज कांग्रेस भवन में मनाई और महात्मा गांधी ,जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल की छायाचित्रों पर माल्यार्पण किया गया ,केक काटकर कांग्रेस जन एक दूसरे को बधाई दी ।
इस अवसर पर संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को बम्बई में हुई ,समय के साथ कांग्रेस के कार्यक्रमो में विस्तार हुआ, कांग्रेस को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा पर कांग्रेस अपने लक्ष्य के प्रति सजग थी ,1915 में गांधीजी के आगमन के बाद कांग्रेस में किसान,मजदूर, महिला,युवा, सभी वर्ग के लोग जुड़े ,गांधी जी ने तीन बड़े बड़े आंदोलन से देश की फिजा बदल कर अंग्रेजो को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया।
ऐसी विकट स्थिति में भी चंद देशद्रोही अंग्रेजो की जासूसी कर रहे थे और मोटी रकम लेकर भारत माता के साथ गद्दारी कर रहे थे ।
15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ तब देश में सुई तक नही बनती थी ,प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी,राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह की सूझबूझ से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हुआ ,किंतु 2014 के बाद देश में ऐसी स्थिति निर्मित की गई कि देश के केन्द्रीय प्रतिष्ठानों को , जहाज, रेल, एयर पोर्ट, पेट्रोल-गैस कम्पनी, जल ,जंगल, जमीन को, खनिज संपदा को व्यक्ति विशेष को जबरदस्ती बेचा जा रहा है,विदेश नीति खत्म है, बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार में देश सर्वोच्च स्तर पर है ,देश बड़बोलेपन से ग्रसित है ।
कार्यक्रम में हरीश तिवारी, ज़फ़र अली,एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओतलवार, चन्द्र शेखर मिश्रा ,शिवा मिश्रा, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, पिंकी बतरा, सीमा घृतेश,आशा पांडेय,अफ़रोज़बेगम, सुदेशनन्दिनी, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, राम दुलारे रजक, अजय यादव, शैलेन्द्र जायसवाल, काशी रात्रे,शोभा राम कौशिक,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,सुभाष ठाकुर,वीरेंद्र सारथी,राजेश शर्मा,सन्ध्या सूर्यवंशी, शुभलक्ष्मी,वीरेंद्र सारथी,मनोज सिंह,राजेश ताम्रकार, दिनेश सूर्यवंशी,गंगाराम लश्कर,,मोती कुर्रे, गौरव एरी,हेरि डेनिएल,मनोज शर्मा,अयूब मोहम्मद, बबलू मगर, सत्येंद्र तिवारी,करम गोरख,प्रिया शर्मा,गणेश रजक,शंकर कश्यप,अखिलेश गुप्ता,राज कुमार बंजारे,नीलेश मंडवार,अनिल पांडे,रेखेन्द्र तिवारी,कमलेश लवहतरे,शिव खंडे, सूर्यमणि तिवारी,भरत जोशी,लक्ष्मी जांगड़े,आदि उपस्थित थे।

