छत्तीसगढ़ उप निरीक्षक भर्ती 2021 में अनियमित्ता और गड़बड़ी से जुड़े – वादों को पूरा, मुख्यमंत्री को छात्रों ने दिया ज्ञापन।

छत्तीसगढ उप निरीक्षक भर्ती 2021: गंभीर अनियमितताओं, छात्रों में असंतोष, और निष्पक्ष जांच की मांग :

बिलासपुर, छत्तीसगढ उप निरीक्षक भर्ती 2021 से संबंधित आपके वादों को याद दिलाना चाहते है। जैसा कि आप जानते हैं, छत्तीसगढ़ उप निरीक्षक भर्ती 2021 की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है और उम्मीदवारों को काफी समय से इंतजार है। आपकी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान इस भर्ती में पायी गयी किसी भी अनियमित्ता एवं गड़बड़ी की जाँच कराना और गलती सिद्ध होने पर सब इंस्पेक्टर भर्ती रद्द करने का आश्वाशन दिया था। हम विद्यार्थी इस पत्र के माध्यम से आपको सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में हुई निम्नलिखित अनियमित्ता और गड़बड़ी जिसे उच्च न्यालय द्वारा पाया गया था, से पुनः अवगत कराना चाहते है:

(1) छत्तीसगढ़ उप निरीक्षक भर्ती 2021 के प्लाटून कमांडर पद से संबंधित माननीय उच्च न्यायालय ने WPS 4378/2023 (साथ ही 122 याचिकाओं के साथ) आदेश दिनांक 18/08/2023 में विसंगतियों को उजागर किया था। इस गलती के कारण लगभग 2500 छात्रों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिनमें से 2000 प्री-स्टेज में और 500 मेंस स्टेज में थे। माननीय उच्च न्यायालय ने राज्य को इस विसंगति को सुधारने का निर्देश दिया था। हालांकि, आज तक अयोग्य छात्रों के पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

(2) हालिया समाचारों में व्यापम और पुलिस विभाग के बीच तनाव की खबरें सामने आई हैं। समाचार एजेंसियों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने बलपूर्वक व्यापम से परीक्षा परिणाम ले लिया है, जो भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है। इसके अलावा, व्यापम ने इस कार्रवाई का विरोध किया है और एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट किया है कि परिणाम पुलिस विभाग को सीलबंद लिफाफे में सौंपे गए थे। इन घटनाओं के मद्देनजर, छात्रों ने भी मुख्य परीक्षा के परिणामों में हेरफेर का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
दो साल की बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़…
Cresta Posts Box by CP