बिलासपुर, प्रदेश प्रभारी शैलजा और प्रभारी सचिव चंदन यादव पर तथ्यहीन आरोप लगाने के कारण पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और विनय जैसवाल को कांग्रेस ने छह साल के लिए निकाल दिया है, विनय जैसवाल ने चंदन यादव पर पैसा लेकर टिकट नही देने का आरोप लगाया था, इसी तरह प्रदेश प्रभारी शैलजा पर बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया था, प्रदेश प्रभारी और प्रभारी सचिव पर आरोप को पार्टी ने गंभीरता से लिया, और दोनो को छह साल के लिए निकाल दिया, कांग्रेस प्रभारी पर लेन देन के आरोप से पार्टी की छवि पर असर पड़ा है खुलेआम कांग्रेस नेताओं के आरोप छोटे छोटे कार्यकर्ता भी गली मोहल्ले और चाय पान ठेले में प्रदेश भर में इसकी चर्चा कर रहे है, इससे कांग्रेस की छवि खराब हो रही है , लोक सभा चुनाव सामने है बीजेपी ऐसे ही आरोपों को कैस करती है। दो पूर्व विधायक ने पार्टी की छवि खराब की कांग्रेस ने इसे अनुशासनहीनता माना है, इस तरह की कार्रवाई पहले किया जाना चाहिए था तो पार्टी को नुकसान से बचाया जा सकता था।

