बिलासपुर, भारतीय जनता पार्टी का जिले में नया पावर हाउस खडा हो गया अब भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगो को नया कनेक्शन मिल गया है , भाजपा विधायक धरमजित को बधाई देने शहर , गांव सभी जगह के भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे है, सुरेंद्र गुंबर, मुर्तजा वनक के साथ समाज के लोग स्वागत करने पहुंचे मेडिकल स्टोर संघ में बधाई देने पहुंचा, सरकारी गैरसरकारी लोग भी बधाई देने पहुंचे लोरमी के अलावा बिल्हा से भी भाजपा कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे, शहर से भाजपा कार्यकर्ता नैन सिंह परिहार,राजेश मिश्रा अपने लोगो के साथ बधाई देने पहुंचे शहर से बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता नए पावर हाउस का करंट महसूस करने पहुंचे , लोकल लोग बड़ी संख्या में शहर की राजनीत में नए राजनितिक पावर हाउस के आने से खुश दिखे विधायक धरमजीत को बधाई देकर लोगो खुश हो रहे थे मानो अब नए पावर हाउस के चलते उनकी राजनीति की लाइट गोल नही होगी। अभी अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक अरूण साव शहर की राजनीति में भाजपा के पावर हाउस बने हुए थे लेकिन धरमजीत के आने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं को आस जगी है। भाजपा कार्यकर्ता नए पावर हाउस में बेहद खुश दिखाई दिए जैसे उनकी लॉटरी लग गईं है।


